Ad

बड़ी ख़बर:अमेरिका:बर्फ़ीले तूफान ने ली 21 लोगो की जान..कई इलाकों में बिजली गुल..लगभग 2.8 मिलियन लोग प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

WASHINGTON DC 17.FEBRUARY 2021 दुनिया में कही गर्मी तो कही सर्दी का मौसम चल रहा है.. कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के चमोली में प्राकृतिक जल प्रलय आया था..जिसमे अब तक कई लोगो की मौत हो चुकी है.जबकि 146 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. उधर अमेरिका में भी बर्फीले तूफ़ान में 21 लोगो की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अमेरिका के टेक्सास राज्य के कई इलाको में बिजली भी कट भी कटी गयी है.इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे टेक्सास राज्य में बर्फ़ीले तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी किया है. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेक्सास राज्य में इस बर्फीले तूफ़ान को आपातकालीन आपदा घोषित किया था. प्रशासन की और से पूरे राज्य के लोगो को मदद दी जा रही है..प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव में लगे हैं.लोगो से अपील की जा रही है कि जितना हो बिजली बचाए और सड़क से दूर रहे..एक अनुमान के मुताबिक 2.8 मिलियन लोगों की बिजली बंद है.इसके साथ ही कई लोगो के बर्फीले तूफ़ान में फंसे होने के आशंका है..अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगो को हरसंभव मदद करने को कहा है.

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *