उत्तराखंड सामान्य भविष्य निधि नियमावली में संशोधन_(GPF) 2025


उत्तराखण्ड सरकार ने सामान्य भविष्य निधि नियमावली में किया संशोधन
उत्तराखण्ड राज्य सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) नियमावली, 2006 में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन विशेष रूप से अभिदान की अधिकतम सीमा और उसकी गणना के तरीके में किया गया है।
नये संशोधनों के अनुसार, अब वित्तीय वर्ष में अभिदान की कुल राशि 5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती। जैसे ही अभिदान 5 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा, वह कटौती रुक जाएगी। इससे पहले, अभिदान की राशि केवल मूल वेतन के 10 प्रतिशत तक सीमित थी, लेकिन अब इसमें शिथिलता प्रदान की गई है, जिससे कुछ लचीलापन उत्पन्न हुआ है।
इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि वर्ष में अभिदान की राशि को एक बार घटाया जा सकता है, जबकि इसे दो बार बढ़ाने का भी विकल्प दिया गया है। छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों के लिए भी नियमों में स्पष्टता दी गई है, जिसमें वेतन के अनुपात में अभिदान की राशि निर्धारित की जाएगी।
अधिसूचना —


उत्तराखण्ड शासन – अधिसूचना प्रकीर्ण
श्री राज्यपाल, भारत का संविधान के अनुच्छेद 309 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए ‘उत्तराखण्ड सामान्य भविष्य निधि नियमावली, 2006 (यथासंशोधित वर्ष 2017) में संशोधन SY करने की दृष्टि से निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं:-
उत्तराखण्ड सामान्य भविष्य निधि (संशोधन) नियमावली, 2025
संक्षिप्त नाम एवं प्रारम्भ
मूल नियमावली, 2006 के नियम-8 (1) एवं 8(4) का संशोधन
स्तम्भ-1 वर्तमान नियम
8(1) अभिदान की धनराशि अभिदाता द्वारा स्वयं इस शर्त के अधीन रहते हुऐ निर्धारित की जायेगी कि धनराशि 10 प्रतिशत से कम और उसके मूल वेतन की धनराशि से अधिक नहीं होगी और पूर्ण रूपयों में व्यक्त की जायेगी। यदि किसी नियमावली / शासनादेश में मूल वेतन की जगह परिलब्धियों परिभाषित हों तब तद्नुसार कार्यवाही की जाय। वित्तीय नियम खण्ड पांच भाग-1 के नियम-81 के उपनियम (3) के अनुसार “सम्पूर्ण कटौतियों एक तिहाई भाग की दर से अधिक नहीं हो सकेगी” का भी ध्यान रखा जाय।
(1) इस नियमावली का संक्षिप्त नाम उत्तराखण्ड सामान्य भविष्य निधि (संशोधन) नियमावली, 2025 है।
(2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी।
उत्तराखण्ड सामान्य भविष्य निधि नियमावली, 2006 (यथासंशोधित वर्ष 2017) (जिसे इसके पश्चात् मूल नियमावली कहा गया है) में नीचे स्तम्भ-1 में दिये गये वर्तमान नियम-8 (1) एवं 8 (4) के स्थान पर स्तम्भ-2 में दिया गया नियम रख दिया जायेगा, अर्थात्ः-
स्तम्भ-2 एतद्वारा प्रतिस्थापित नियम
8(1) अभिदान की धनराशि अभिदाता द्वारा स्वयं इस शर्त के अधीन रहते हुए निर्धारित की जायेगी कि धनराशि मूल वेतन के 10 प्रतिशत से कम और उसके मूल वेतन की धनराशि से अधिक नहीं होगी और पूर्ण रूपयों में व्यक्त की जायेगी। यदि किसी नियमावली / शासनादेश में मूल वेतन की जगह परिलब्धियों परिभाषित हों तब तद्नुसार कार्यवाही की जाय। वित्तीय नियम खण्ड पांच भाग-1 के नियम-81 के उपनियम (3) के अनुसार “सम्पूर्ण कटौतियों एक तिहाई भाग की दर से अधिक नहीं हो सकेगी” का भी ध्यान रखा जाय।
परन्तु यह भी कि किसी वित्तीय वर्ष में अभिदान की धनराशि उस वर्ष में जमा की गयी बकाया अंशदान और वसूल किये गये ब्याज की रकम सहित रूपये 5.00 लाख (रूपये पांच लाख) से अधिक नहीं होगी अर्थात उस वित्तीय वर्ष में रूपये 5.00 लाख (रूपये पांच लाख) की अधिकतम सीमा प्राप्त होते ही अभिदान की कटौती बन्द कर दी जायेगी। इस हेतु न्यूनतम अभिदान की सीमा को शिथिल समझा जायेगा।
8(4) इस प्रकार निर्धारित अभिदान की धनराशि को-
(क) वर्ष के दौरान किसी समय एक बार कम किया जा सकता है,
(ख) वर्ष के दौरान दो बार बढ़ाया जा सकता है।
परन्तु जब अभिदान की धनराशि इस प्रकार कम या अधिक कर दी जाय तो वह उपनियम (1) में विहित सीमा से कम या अधिक नहीं होगी।
परन्तु यह और कि यदि अभिदाता किसी कलेण्डर मास के भाग के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर या अर्द्ध वेतन/अर्द्ध औसत वेतन पर छुट्टी पर हो और उसने ऐसी छुट्टी के दौरान अभिदान न करने का चुनाव किया हो तो अभिदान की धनराशि ड्यूटी पर व्यतीत किये गये दिनों की संख्या जिसके अन्तर्गत ऊपर निर्दिष्ट से भिन्न छुट्टी, यदि कोई हो भी है, के अनुपात में होगा।
8(4) इस प्रकार निर्धारित अभिदान की धनराशि को-
(क) वर्ष के दौरान किसी समय एक बार कम किया जा सकता है,
(ख) वर्ष के दौरान दो बार बढ़ाया जा सकता है।
परन्तु जब अभिदान की धनराशि इस प्रकार कम कर दी जाय तो वह उपनियम (1) में विहित न्यूनतम से कम नहीं होगी।
परन्तु यह और कि यदि अभिदाता किसी कलेण्डर मास के भाग के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर या अर्द्ध वेतन/अर्द्ध औसत वेतन पर हो और उसने ऐसी छुट्टी के दौरान अभिदान न करने का चुनाव किया हो तो इस वेतन की धनराशि छुट्टी पर व्यतीत किये गये दिनों की संख्या जिसके अन्तर्गत ऊपर निर्दिष्ट से भिन्न छुट्टी, यदि कोई हो भी है, अनुपात में होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..