गजब_पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा फिर दोनों को धुना_haldwani

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। पत्नी और दो बच्चों के रहते एक व्यक्ति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पत्नी को पति के कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई, और दोनों रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर दोनों को धुन डाला। मामला मुखानी थाना पहुंचा, जहां दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को संदेह था कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के संपर्क में है। बुधवार को कथित तौर पर पति के एक मकान में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। थाने में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझाया और भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए काउंसिलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू की। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है। आवश्यकतानुसार आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *