अल्मोड़ा : नदी में नहाने के दौरान गई दो दोस्तों की जान, सामने आया ये दुःखद वीडियो..


अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने आए तीन दोस्तों में से दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में नहाने गए तीन युवकों में से 2 युवकों की डूबकर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाला. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र निवासी तीन दोस्त नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे. तीनों दोस्त विश्वनाथ घाट से कुछ दूरी पर नदी में नहाने के लिए उतरे. नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी में डूब गए. साथ में गए तीसरे दोस्त ने आनन फानन में इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. जिसके बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना के बाद अल्मोड़ा कोतवाली से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस शवों को लेकर जिला अस्पताल को रवाना हो गयी है. मृतकों में एक की शिनाख्त अभिषेक भारती निवासी मकेड़ी, धारानौला, अल्मोड़ा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान तरल बाल्मीकि निवासी एनटीडी के रूप में हुई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें