उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट..


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जनपदों के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है।
प्रदेश भर में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। मौसम के बदले पैटर्न का असर बारिश पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज दौर की बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
जनपद नैनीताल देहरादून में शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम साफ रहने से त्योहार वाले दिन लोगों को काफी राहत मिली। वही आज भी कई हिस्सों बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती
Haldwani_छुट्टियां मनाने आई मासूम की सड़क हादसे में गई जान
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत
एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज