

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में मध्यम बारिश दर्ज की गई। देहरादून और बागेश्वर में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को अच्छी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है, जबकि मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 20 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसके मध्य नजर जिलाधिकारी ने जनपद में 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित कर दिया है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ