Ad

CM धामी से मुलाकात के बाद बनी बात.. मान गये हरक , नाराज़गी खत्म..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी के बाद से डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार और भाजपा संगठन को आखिरकार 24 घंटे बाद हरक को मनाने में कामयाबी मिल गई। कोटद्वार मेडिकल कालेज के विषय को लेकर नाराज चल रहे हरक सिंह बीते रोज कैबिनेट की बैठक छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से वह ‘भूमिगत’ थे। यद्यपि, शनिवार सुबह सरकार और संगठन की ओर से दावा किया गया कि हरक की नाराजगी दूर कर ली गई है, लेकिन उनके मीडिया से दूरी बनाने और सामने न आने से तमाम तरह के संशय भी गहराने लगे थे। शाम करीब सात बजे मंत्री हरक सिंह अपने करीबी विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार सुबह भी डैमेज कंट्रोल के प्रयास तेज किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सामने अपने क्षेत्र के विकास का दबाव होता है। इसी क्रम में हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर कर दी गई है। कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए पांच करोड़ की राशि जारी कर दी गई है इससे पहले विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि रात में हरक सिंह रावत की पार्टी के केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्री से भी बात कराई गई ,अब नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *