DGP के बाद इस संवैधानिक न्यायिक हैड का अकाउंट हैक, रुपयों की डिमांड, पुलिस ने किया अरेस्ट…


नैनीताल – उत्तराखंड में डी.जी.पी.के बाद अब ठग कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के नाम का भी दुरुपयोग कर रहे हैं । पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 419, 420 और 66डी.आई.टी.एक्ट में दो अभुयुक्त, हरयाणा निवासी राकेश कुमार और पंजाब निवासी सरीफुल आलम के खिलाफ एफ.आई.आर.की है । मल्लीताल कोतवाली में दी गई शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में एक शिकायत आई । शिकायतकर्ता जे.एस.पोखरिया की तरफ से
की गई जिसमें कहा गया कि फ़ोन नंबर 9572016344 और 8450942960 से उच्चाधिकारी, कर्मचारियों और खुद शिकायतकर्ता को एक उच्च पद पर आसीन अधिकारी बनकर कोई व्हाट्स एप कॉल और मैसेज कर रहा था । कहा गया कि आरोपी इन अधिकारीगणों को व्हाट्स एप कॉल और मैसेजों के माध्यम से धोखा दे रहा है । आरोपी ने इन सभी लोगों से ₹10,000/= का अमेजन गिफ्ट वाउचर मांगा । शिकायत में कहा गया है की प्रतीत होता है कि आरोपी ने किसी उच्चाधिकारी का नंबर हैक कर रखा है और यहां के कर्मचारियों और अधिकारी गणों से नाजायज मांग और धोखागाडी कर रहा है ।
मल्लीताल के कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मल्लीताल कोतवाली पुलिस को राकेश कुमार के फोन में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश(सी.जे.)का फोटो और व्हाट्स एप की फ़ोटो और डी.पी.मिली । जांच में पता चला कि इस व्हाट्स एप अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है । पुलिस को जानकारी मिली कि शरीफुल आलम से मिले फोन नंबर 8450942960 में पड़े सिम से ही सी.जे.का फर्जी व्हाट्स एप अकाउंट बनाया गया था । मोबाइल में उक्त अकाउंट नहीं मिला, जिससे ऐसा माना गया कि उसे डिलीट कर दिया गया है । पुलिस ने राकेश कुमार के परिजनों को सवेरे ही राकेश की गिरफ्तार की जानकारी दे दी । प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के आगे पेश किया और रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता और रसूख के दम पर दबाई जैनी की आवाज : भावना मेहरा
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष का उत्सव
पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल ने खोया सच्चा शुभचिंतक…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू…
दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें