

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में भी एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है।
बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..