हल्द्वानी में प्रशासन का अभियान जारी,अब तक 16 अपंजीकृत मदरसे सील

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दूसरे दिन सोमवार को भी
हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया जा रहा है।

सीलिंग कार्यवाही के दौरान विवेक कुमार राय ने बताया ऐसे मदरसे जो अपंजीकृत हैं। और बिना मान्यता के संचालित किया जा रहे हैं उन्हें चिन्हीकरण किया गया है। बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहे 14 मदरसों को कल सील किया गया था। आज सुबह यह अभियान फिर शुरू किया गया है जिसमें अभी तक बगैर पंजीकृत दो और मदरसों को सील किया गया है। अब तक 16 मदरसों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई प्रशासन द्वारा अमल में लाई गई है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया प्रशासन की टीम द्वारा चिन्हीकरण में 18 ऐसे मदरसे पाए गए हैं जो वैधता के मानको के अनुरूप नहीं है।

आज सुबह 9:00 बजे से शुरू हुए अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है। साथ में पुलिस बल भी तैनात है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page