हल्द्वानी में बिना पंजीकृत 13 मदरसे सील,अवैध संचालन पर प्रशासन की कार्रवाई


Haldwani – जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रविवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए 13 मदरसों को सील किया ।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया।
अभियान के अंतर्गत 13 मदरसों को सील किया गया
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे की गई, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे। उनके सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक(सिटी)प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा,रेखा कोहली,पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी,दीपशिखा अग्रवाल,तहसीलदार मनीषा बिष्ट,कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष अन्य उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज
Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट पर यातायात बहाल_Video