

हल्द्वानी – लालकुआं-बिंदुखत्ता में जेसीबी से किए गए बेतहाशा अवैध खनन के बाद वन विभाग एक्टिव मोड़ में आ गया है, वन क्षेत्राधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में तैनात एक वन दरौगा व एक वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से स्थान्तरण कर दिया है।जबकि उनके स्थान पर दूसरे वन कर्मियों की तैनाती की गई है।
गुरुवार की प्रात: गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में छापेमारी की तो वहा विशालकाय गड्ढे देखकर दंग रह गए, इस दौरान टीम ने एक जेसीबी व चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की इधर भारी मात्रा में हुए अवैध खनन को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को लालकुआं अनुभाग में तैनात वन दरोगा हेम जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए किशनपुर अनुभाग में तबादला कर दिया है।
जबकि वन आरक्षी प्रशांत कुमार को गोरापड़ाव बीट में स्थानांतरित कर दिया है, जिनके स्थान पर किशन अनुभाग में तैनात वन दरौगा नैन सिंह नेगी व गौरापड़ाव बीट में तैनात वन आरक्षी भुवन चंद्र तिवारी को तैनाती दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात