Ad

उत्तराखंड : लिव-इन पार्टनर हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग में शुक्रवार तड़के एक शॉकिंग घटना घटी। जिला अस्पताल के एक ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की लोहे की रॉड से पिटाई करके हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी सीधे कोतवाली पहुंचा और उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश पिछले 11 साल से पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पिंकी एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और दोनों की एक आठ साल की बेटी भी है। मुकेश की पहले से एक शादी हो चुकी है और उसके दो जवान बेटे हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब मुकेश शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे पिंकी के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसी दौरान मुकेश ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुकेश को पिंकी के चरित्र पर शक था और इसी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि यही विवाद हत्या का कारण बना।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला और एएसपी सदर निशा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *