

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है।।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई।
गंगनानी व हरसिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी स्थल के लिए भेजी गई है।
घटनास्थल से 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमो को तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 27 लोग सवार बताये जा रहें हैं।
यह बस यात्रियों को गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी आ रही थी । प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 24 लोग रेस्क्यू किये जा चुके हैं।
09 लोगों को 02 एम्बुलेंस के माध्यम CHC भटवाड़ी में लाया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सहित सभी नजदीकी अस्पतालों पर घायल यात्रियों के उपचार हेतु सभी आवश्यक इन्तजाम और डॉक्टरों व स्टाफ को तैयार रखने की हिदायत देते हुए कहा है की जरूरत पड़ने पर मौके के लिए और एम्बुलेंस व मेडीकल टीमों को भेजा जाय। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया है कि अभी तक 26 लोगो को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है।
गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार रात को हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस खाई में गिरते ही पेड़ पर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्राथमिक सूचना के अनुसार, यात्री बरेली और हल्द्वानी के बताए जा रहे हैं। बस में 27 लोग सवार थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video