नैनीताल में हादसा : केमू बस पलटी_एक यात्री की मौत, आठ घायल


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के खूपी गांव में बस पलटने से एक यात्री कि मौत और 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।
नैनीताल के खूपी गांव में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीव्र मोड़ पर एक बस पलट गई। बस कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की थी।
बस संख्या यू.के.04पी.ए.1112 हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस जैसे ही गेठिया पार कर खूपी पहुंची तो एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार चल रही बस पलट गई। बस में सवार 15 सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में एक युवक बस में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला लगभग 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से कोई आई.डी.कार्ड नहीं मिला है, जबकी एक मोबाइल फोन मिलने से पहचान की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ होगा। ये भी बताया गया है कि बस का एकसीलिरेटर फंसने से स्पीड अनियंत्रित हो गई होगी।
इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं होती आ रही हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए जा रही भक्तों की कार भी इसी क्षेत्र में गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में हादसा : केमू बस पलटी_एक यात्री की मौत, आठ घायल
हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार