तेज़ रफ्तार ट्रक सीज वाहनों से टकराया .. दो की मौत, दर्दनाक हादसा परिवारो में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

काशीपुर उधम सिंह नगर 09.10.2020 GKM NEWS काशीपुर में आईटीआई थाना क्षेत्र में पैग़ा पुलिस चौकी के सामने सड़क पर पुलिस के द्वारा सीज बड़े वाहनों की कतार दो युवकों की जान की उस वक्त दुश्मन बन गई जब तेज़ रफ़्तार रेत से भरा ट्रक वाहन को बचाने के प्रयास में उक्त सीज ट्रकों से टकराने से डम्पर में सवार ममेरे फुफेरे भाईयों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के ग्राम दौलपुरी का बीस वर्षीय मोहम्मद नाबाइस पुत्र शब्बीर हुसैन और महुआखेडग़ंज के वार्ड नं 8 निवासी शाहरुख पुत्र मोहम्मद आसिम आपस में ममेरे फुफेरे भाई थे। दोनों ही खनन का काम किया करते थे तथा देर रात्रि डेढ़ बजे के करीब रामनगर से मुरादाबाद रेते से भरा ट्रक लेकर जा रहे थे कि तभी काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पैगा के सामने खड़े थे सीज ट्रकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरे ट्रक तथा सीज बड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए तथा डम्पर सवार दोनों ही युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *