शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन


हल्द्वानी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षार्थियों की समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को सीधे सुनने और उनका समाधान देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जन संवाद कार्यक्रम भाग-3’ का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुआ। Zoom के जरिए आयोजित कार्यक्रम का विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर लाइव प्रसारण किया गया, जबकि सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 FM’ ने संवाद और प्रसारण में अहम भूमिका निभाई।
कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि जन संवाद केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय और शिक्षार्थियों के बीच सीधा और भरोसेमंद संवाद मजबूत करने की पहल है। उन्होंने शिक्षार्थियों से प्रवेश की अंतिम तिथियों का ध्यान रखने और अपनी समस्याएं बिना संकोच साझा करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रवेश, परीक्षा, असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, छात्रवृत्ति, ABC ID, DEB ID, डिग्री-अंकतालिका, बैक परीक्षा, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। शिक्षार्थियों ने लाइव जुड़कर अपने सवाल रखे और संबंधित विभागों से सीधे समाधान एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों को Student One View पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट के नियमित उपयोग की सलाह देते हुए दीक्षारम्भ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया। तीन चरणों में आयोजित इस संवाद श्रृंखला के समापन के साथ विश्वविद्यालय ने ‘सूचना, संवाद और समाधान’ की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Tourism Traffic Relief_ अमृतपुर बाईपास पर सीएम धामी का फोकस
आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका_ 79वां निरंकारी सन्त समागम का पहला दिन
“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए..” हादसों से आहत SSP नैनीताल की भावुक अपील
कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान
किचन में गंदगी- एक्सपायरी और मिलावट , रॉक ओन कैफे समेत इन 10 प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना