

उत्तराखण्ड के नैनीताल में लम्बे समय से रुकी बरसात के बाद आज भारी ओलावृष्टि देखने को मिली है। धरती ने ओलों की चादर ओढ़ ली और तापमान में गिरावट महसूस होने लगी।
नैनीताल में इस वर्ष विंटर रेन हल्की से बहुत हल्की हुई थी। अप्रैल और मई माह में दिल्ली समेत पहाड़ों के कई नगरों और गांव में बरसात हुई लेकिन नैनीताल में बरसात न के बराबर हुई। गुरुवार दोपहर को बादलों का माहौल बनने के बावजूद कुछ देर में बादल हवा के साथ उड़ गए।

शाम लगभग आठ बजे अचानक पश्चिम की तरफ से काले बादल उड़ते हुए आए और कुछ ही देर में आसमान को घेर लिया। लगभग नौ बजे से बरसात शुरू होने के साथ ही सवा नौ बजे से आसमान से भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। देखते ही देखते ओलों के तेज वेग ने काश्तकारों को सब्जी, फल और फूल का भारी नुकसान पहुँचा दिया।

नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में हुई इस अतिवृष्टि से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इससे, पानी से जूझ रही नैनीझील को थोड़ा पानी मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। ओलों की सफेद चादर ने क्षेत्र के कई हिस्सों को घेर लिया है। बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने के कारण कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्त्ति भी ठप हो गई थी।

अपडेट
स्प्रिंग फील्ड के एक घर के ऊपर तूफान में पेड़ गिर गया, दो लोग घर मे फंसे हैं हुए हैं। आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने