बड़ी खबर : (उत्तराखंड) इस तारीख़ से खोली जाएगी चारधाम यात्रा..जानिए पूरी ख़बर..

देहरादून-शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू और चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी दी। 1 उच्च स्तर पर लिये गए निर्णय के अनुसार 22 जून से 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू कुछ ढील के साथ लागू रहेगी। 2 जनरल मर्चेंट, परचून इत्यादि दुकाने शनिवार, रविवार को छोड़ कर सप्ताह में पांच दिनों के लिये पूर्व समय की भांति खोली जाएगी।
3 होटल ,रेस्टोरेंट, 50 प्रतिशत डाइनिंग क्षमता के साथ खोली जाएगी और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी।
बार भी 50 क्षमता के साथ खुलेंगी।
3 समस्त सरकारी ,अर्ध सरकारी ,निजी कार्यालय 50 क्षमता के साथ खुलेंगे।
आवश्यक सेवाओ से सम्बंधित कार्यालय पूरी क्षमता से खुलेंगे। 4 चारधाम यात्रा एक जुलाई से बदरीनाथ चमोली जनपद के लिये,केदारनाथ रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री ,यमुनोत्री उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खुलेगी तथा 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियो के लिये खुलेगी। इसके लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।
राज्य में प्रवेश के लिये अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..