

उत्तराखंड से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद हरिद्वार के रुड़की में लिबबरहेड़ी गायत्री स्टील प्लांट में सिलेंडरों के फटने से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें कई मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को हायर सेंटरों में रेफर कराया गया है ।

रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चली पोकलेन और Jcb_अवैध इमारतें ध्वस्त,,Video
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..