
उत्तराखंड – भर्ती मुख्यालय (उतराखंड और उत्तर प्रदेश) के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली ए आर ओ अल्मोरडा द्वारा 20 जून से आरम्भ की जा रही है । भर्ती प्रक्रिया के बदलाव के बाद यह पहली भर्ती रैली होगी। इस वर्ष भी यह रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
लगभग एक महीने तक चलने वाली इस वर्ष की भर्ती रैली में ना सिर्फ कुमाऊं के चार जिलों : अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक भर्ती आदित्य कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के चयन के लिए, ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में रहे अभ्यार्थियों की भर्ती रैली 20 जून से 15 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज