

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान की दीवार पीछे तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया ।

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है इधर चोरी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के लोग भी दुकान पर पहुच गए हैं जिन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कि है।

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया आज बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रहे गए।

दुकान में पीछे की दीवार में टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान गायब था चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।इधर व्यापार मंडल के नेताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग कि है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे