

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में एक और वारदात हो गई है। यहां उचक्कों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है बड़ी हैरत की बात यह है की घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई है। रात और दिन शहर में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था होने के बावजूद उचक्कों के हौसले इस कदर बुलंद हैं। कि पुलिस की नाक के नीचे ही वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए।
आज मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे मुखानी निवासी धनुली देवी(60) घर से ओम शांति केंद्र ब्लॉक की ओर जा रही थी तभी कठघरिया की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास जो की मुखानी थाने से चंद कदम की दूरी पर है वहां धनूली देवी को धक्का देकर उनके गले से ढाई तोले की सोने के चैन छीन ली और चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वालों की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच है।
घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद उनके भाई ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं पुलिस का दावा है जल्द ही चेन स्नेचिंग की घटना करने वाले उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..