मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, चीख पुकार मची, 22 लोग थे सवार..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., पुलिस, एस.डी.आर.एफ., जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
बस पर्यटकों से भरी होने के कारण जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ गई। बस की 21 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एम्ब्युलेंस से भवाली व नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया। एक यात्री के बस के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद सभी ने रैस्क्यू कार्य को बेहतर किया।
इस मौके पर भावली के सी.ओ.रविकांत सेमवाल घटना की जानकारियां लेते हुए मौके पर डटे रहे। लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस के घायलों को रैस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर सड़क तक पहुंचाया। सभी यात्री फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं जो बस संख्या यू.पी.14 क्यू.टी.9690 में मुक्तेश्वर घूमकर वापास भवाली की तरफ लौट रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन