बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला.. उत्तर प्रदेश में फिर बजेंगे डीजे, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक..

ALLAHBAD/ PRAYAGRAJ UTTAR PRADSH : बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से जहाँ सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलट लिया. खबर के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के उत्तर प्रदेश में डीजे बजाने पर रोक लगाई थी लेकिन अब प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है. अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि आदेश न्यायोचित नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते वक्त हिदायत भी दी कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाए. कोर्ट ने आदेश में साफ किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के जारी किए गए लाइसेंस लेकर ही डीजे बजाया जा सकेगा.
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के डीजे पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा कि कानूनी तरीके से वैध तरीके से जारी किए गए लाइसेंस धारक ही प्रदेश में डीजे बजा सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया कि 4 जनवरी 2018 को सरकार ने DJ और इंडस्ट्रियल एरिया में शोर की आवाज़ को लेकर निर्देश जारी किया था. हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक 2019 से राज्य में DJ नही बजाए जा रहे हैं. सरकार नियमों का पालन बहुत अच्छे तरीके से करा रही है.
सुप्रीम कोर्ट में डीजे संचालकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अर्ज़ी दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने डीजे संचालकों को इससे पहले अक्टूबर 2019 में अंतरिम राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा था कि संबंधित अधिकारियों को डीजे संचालकों की तरफ से दाखिल प्रार्थनापत्र स्वीकार करने होंगे. अगर वे कानून के लिहाज से सारे मानक पूरे करते हैं तो उन्हें अपनी सेवाएं संचालित करने की इजाज़त देनी होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगस्त 2019 में शादी समारोहों में डीजे बजने से पैदा होने वाले शोर को अप्रिय और बेहूदा स्तर का बताते हुए इन्हें पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया था.
मामले की पैरवी कर रहे पराशर ने कहा था डीजे ऑपरेटर शादी, जन्मदिन पार्टी और खुशी के दूसरी मौकों पर अपनी सेवाएं देकर रोजी-रोटी चलाते हैं, ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है. याचिका में इस बात का जिक्र किया गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश डीजे के पेशे से जुड़े लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन