उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षकों के प्रमोशन,नीरज भाकुनी समेत 57 बने इंस्पेक्टर


देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा चयन वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली, 2018 तथा उसमें संशोधित नियमावली 2024 के अंतर्गत, विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को संपन्न किया गया।
इस प्रक्रिया के तहत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय ज्ञापन दिनांक 28 मई 2025 के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर आधारित है।
विभागीय चयन समिति द्वारा चयन वर्ष के रिक्त पदों की समीक्षा कर निर्धारित मानदंडों के तहत पात्र उप निरीक्षकों के कार्य व्यवहार, वरिष्ठता, सेवा अभिलेख, वार्षिक गोपनीय आख्या एवं विभागीय परीक्षा के प्रदर्शन का सम्यक परीक्षण किया गया। इसके उपरांत समिति द्वारा संस्तुति सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत की गई, जिसे मान्यता प्रदान करते हुए निम्नलिखित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) को पदोन्नत कर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर नियुक्त किया गया है।






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..