उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज_PM मोदी करेंगे शुभारंभ


आज उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर 35 टीमों के एथलीट प्रधानमंत्री के सामने परेड करेंगे, और उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मशाल सौंपेंगे। खेलों के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, डॉ. पीटी उषा समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
खेलों में 11,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें उत्तराखंड की मेजबानी में सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
उत्तराखंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा।
14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कई स्पर्धाओं के लिए टीमें उत्तराखंड पहुंचने लगी हैं। मंगलवार शाम को छह बजे जब प्रधानमंत्री खेलों का शुभारंभ करेंगे, उस दौरान प्रधानमंत्री के सामने एथलीटों की परेड होगी। इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों राज्य की लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी।
साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जो खेलों के शुभारंभ से पहले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इन राज्यों के इतने खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
राष्ट्रीय खेलों में आंध्र प्रदेश से 294, अंडमान व निकोबार से 28, अरुणाचल प्रदेश से 43, असम 301, बिहार 196, चंडीगढ़ से 205, छत्तीसगढ़ से 294, दादर एवं नागर हवेली से 13, दिल्ली से 633, गोवा से 172, गुजरात से 354, हरियाणा से 207, जम्मू-कश्मीर से 47, झारखंड से 201, कर्नाटक से 681, केरल से 596, मध्य प्रदेश से 472, महाराष्ट्र से 822, मणिपुर से 387, मेघालय से 53, मिजोरम से 74, नागालैण्ड से 10, ओडिशा से 423, पांडुचेरी से 56, पंजाब 479, राजस्थान 511, सिक्किम 33, तमिलनाडु 624, त्रिपुरा 20, उत्तर प्रदेश 393, पश्चिम बंगाल 411, तेलंगाना 282, लद्धाख सात, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से 437 खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..