उत्तराखंड के 16 PCS अधिकारी बनेंगे IAS, इन अफसरों को मिलेगा प्रमोशन..


उत्तराखंड के 16 पीसीएस अधिकारियों की 15 जुलाई को नई दिल्ली में डीपीसी है, जिसके बाद ये अफसर आईएएस में प्रमोट कर दिये जाएंगे. डीपीसी के लिए मुख्य सचिव दिल्ली के लिए रवाना हो गए है. उत्तराखंड में पीसीएस संवर्ग से 16 अधिकारी जल्द आईएएस बनने जा रहे हैं. फिलहाल राज्य में पदोन्नत होने के लिए 16 संख्या है जबकि 2 अन्य अधिकारियो को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया था. राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी होगी. हालांकि ये डीपीसी काफ़ी पहले ही हो जानी थी. लेकिन कुछ अधिकारियों के कागज पूरे नहीं थे, जिसको पूरा किया गया. अब उनकी डीपीसी की तारीख मुकरर हो गई हैं. प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा. सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद प्रमोशन की यह राह खुल पाई.
ये अधिकारी पीसीएस से बनेंगे आईएएस
उत्तराखंड के जो 16 पीसीएस अधिकारी प्रमोट होने जा रहे हैं उनके नाम हैं- ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कामठान और रवनीत चीमा.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal