पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani


हल्द्वानी के वनभूलपुरा में दर्दनाक हादसा_एसी का आउटर ठीक करते समय पिता आया करंट की चपेट में, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
हल्द्वानी। वनभूलपुरा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के लिए दौड़ी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा वनभूलपुरा की लाइन नंबर 16, लाल मस्जिद के पास सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले 44 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात वह एसी में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।
नदीम की चीख-पुकार सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें बचाने के लिए उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिस्बा दौड़कर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने के लिए जैसे ही उसने उन्हें हाथ लगाया, वह भी करंट की चपेट में आ गई।
परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और दोनों को आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता-पुत्री दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पास में स्थित खुले बिजली के पोल से करंट फैलने की आशंका है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
अलिस्बा नदीम की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी और गुरु तेग बहादुर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। जिस बेटी के हाथों में अभी किताबें और स्कूल बैग होना चाहिए था, वही बेटी अपने पिता को बचाने की कोशिश में जिंदगी की जंग हार गई। हादसे के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…