नैनीताल के रामनगर में बड़ा हादसा रपटे में कार सवार 10 लोग बहे ,8 शव बरामद ,रेस्क्यू जारी


जनपद नैनीताल के रामनगर से बड़े हादसे की ख़बर आ रही है नैनीताल जिले के रामनगर ढेला गांव में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बह गई है। इसमें 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।मिल रही सूचना के अनुसार रेस्क्यू कर 6 युवक व 2युवती के शव बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही एक युवती को बच गई है, जिसे रामनगर संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती बदहवास है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। एक लापता है जिसकी रेस्क्यू के जरिये राहत व बचाव कार्य जारी है।
एक आरटिगा गाड़ी जिसमें 9 से 10 सवारी होने की आशंका है आज सुबह 5 बजे ढेला नदी के रपटें से नीचे नदी के तेज बहाव में आकर पलट गई है जिसमें से ग्रामीणों और पुलिस टीम द्वारा रेस्कयू कर अभी तक 1 महिला को ज़िंदा निकाला गया तथा 2 पुरूष व 2 महिलाओं के शव भी निकाले गए जिसमें अभी भी 3-4 लोगों के फँसे होने की आशंका है।
अपडेट
अभी अभी मिल रही ताजा अपडेट के मुताबिक रेस्क्यू कर रही टीम ने 8 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं एक की खोज जारी है।

बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब नंबर की अर्टिगा कार कार सवार आठ लोग रुके थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आ गया। बहाव का अंदाजा न होने के नाते कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया।

इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों के देखने पर हो हल्ला मचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इसमें से 9 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं एक युवती को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती स्थानीय बताई जा रही है। बरामद शव में 2युवती व 6 युवक हैं।
अपडेट..
प्राथमिक सूचना के अनुसार कार अर्टिगा थी और बताया जा रहा है कि इसमें कुल 10 लोग सवार थे, सुबह 5 बजे की यह घटना बताई जा रही है. जानकारी अनुसार घायल एक युवती को अस्पताल पहुंचा कर उसका उपचार कराया जा रहा है, पुलिस प्रशासन ने सभी मृतकों के शव निकाल लिए हैं, जबकि कार अब भी नदी में ही फंसी हुई है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..