हैवानियत की सारी हदें की पार..6 साल की मासूम से किया बलात्कार..आरोपी हुआ गिरफ्तार..अब है दरिंदे की सज़ा का इन्तेज़ार..

काशीपुर उधमसिंहनगर (GKM news ) काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दे कि आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को अचानक उसकी 6 वर्षीय बेटी कहीं चली गई थी.
जिसके बाद उसकी पत्नी और बेटे ने जब उसे ढूंढा तो वह पड़ोस में ही रहने वाले रवि के घर में बेसुध हालत में मिली. घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगायी थी.
पीड़ित मासूम के पिता की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए बड़ी राहत
खाकी ने निभाया फ़र्ज़ : हल्द्वानी से लापता तीन छात्रों को ढूंढ निकाला..
Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video