Ad

हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।सुशीला तिवारी अस्पताल के पास स्थित PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई न होने पर परिजनों में बड़ी लापरवाही को आक्रोश है। शनिवार को गुस्साए परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं

ADVERTISEMENTSAd

मृतका के पति तलविंदर सिंह के मुताबिक अर्शदीप कौर (22), पत्नी निवासी ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबाग को 11 नवंबर को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि महिला गर्भवती थी और उनकी शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी।

महिला की मौत से आक्रोशित पति और अन्य परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उपचार में कथित लापरवाही के चलते उनकी बहू की जान गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही।

धरने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और उनकी शिकायत सुनी। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर भी परिजनों के समर्थन में मौजूद रहे।

गौरतलब है कि PSP अस्पताल पहले भी उपचार संबंधी शिकायतों को लेकर चर्चाओं में रहा है। अब गर्भवती महिला की मौत के बाद एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मामले में लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

खबर लिखे जाने तक मृतका के पति और परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात था और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी परिवार के समर्थन में पहुंचे हैं।।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *