Ad

हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया बड़ा खुलासा..सौतेला बेटा ही निकला महिला का कातिल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनताल ( GKM News Sulemaan khan) हल्द्वानी काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआ ढुंगा के मित्र पुरम में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर केस खोल दिया है 36 वर्षीय महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति के पहली पत्नी के बेटे ने की थी.

ADVERTISEMENTSAd

अपनी सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल किच्छा निवासी नरेश गंगवार पिछले 2 महीने से हल्द्वानी के दमुआ ढुंगा के मित्र पुरम इलाके में किराए में अपनी दूसरी पत्नी उषा और बेटे जय के साथ रह रहा था। जहां 20 अगस्त को धारदार हथियार से नरेश गंगवार की पत्नी उषा की हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को खोलने में जी-जान से जुट गई.

जब नरेश गंगवार के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि नरेश गंगवार की यह दूसरी शादी है पहली शादी के पत्नी और बच्चे किच्छा रहते हैं पुलिस को घटना को अंजाम देने के लिए किसी करीबी पर शक हुआ जिसके बाद मुखबिर एक्टिवेट किए गए तो जानकारी मिली नरेश गंगवार की पहली पत्नी का बेटा अभिषेक यहां देखा गया था.

पुलिस ने जब अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ना नुकुर करने के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अभिषेक ने सारे राज खोल दिए उसने बताया कि उसके पिता नरेश गंगवार द्वारा 4 साल पूर्व जब उषा से विवाह कर लिया गया.

तब से ही उनके ग्रह कलेश की शुरुआत हुई और उनके ग्रह कलेश के पीछे अभिषेक केवल उषा को दोषी मानता था लिहाजा कल देर शाम यहां आकर उसने उषा की धारदार हथियार से हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर उससे हत्या प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *