हल्द्वानी – देर रात सड़क हादसे में पुलिस के सिपाही चेतन गंगवार की हुई मौत,


नैनीताल लालकुआं ( GKM news ) लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बीती देर रात एक सड़क हादसे में भीमताल थाने में तैनात सिपाही की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात लालकुआं में हुआ है. सिपाही का नाम चेतन गंगवार बताया जा रहा है. चेतन की मौत की खबर सुन परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर पुलिस महकमे में भी साथी की मौत से शोक की लहर छाई हुई है. पुलिस ने जांच पड़ताड़ के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया. बाद में सिपाही का शव उसके घर भेजा गया. सिपाही के घर किच्छा,एसएसपी सुनील मीणा एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जताया शोक,2006 बैच में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ चेतन गंगवार पूर्व में एसएसपी नैनीताल, और डीआईजी कुमाऊँ का रह चुका था गनर।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी