सात अनाड़ी सलाखों के पीछे….

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ सुलेमान खांन) पुलिस ने बीते दिनों आर्यन ट्रेडर्स में पान मसाला खरीदने के बहाने लूट लूट का प्रयास करने वाले 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार जल्दीबाजी और आसपास के लोगों के हो हल्ला हो जाने की वजह से यह लुटेरे व्यापारी का केवल पर्स ही लूट पाए। जिसके बाद आर्यन ट्रेडर्स स्वामी अर्चित सिंघानिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस वारदात के बाद लूट की घटना को अंजाम देने आए सातों लुटेरे यूपी नंबर की बोलेरो से फरार हो गए थे, पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान इन सभी बदमाशों को पकड़ा गया है। इन बदमाशों के पास से देसी तमंचा, चाकू, जिंदा कारतूस, सहित लूटा हुआ पर्स एटीएम और ₹5000 भी बरामद किए गए हैं।
सातों आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं,पुलिस के अनुसार एक आरोपी आर्यन ट्रेडर्स में काम करता था लेकिन कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर मालिक से कहासुनी हो गयी और उसने अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया ।
बयान:- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..