सांसद ला पता,कार्यकर्ताओं ने टेलिस्कोप के ज़रिए से सांसद को किया तलाश

कोरोना काल संकट में जहाँ हर जगह त्राहि मची हुई है। ऐसी संकट की घड़ी में हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक अपने क्षेत्र में नजर नही आ रहे हैं।जिन्हें हरिद्वार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलौर की सड़कों पर टेलिस्कोप के ज़रिए से तलाश किया।साथ ही नगर की दीवारों पर उनके गुमशुदा होने के पोस्टर भी चस्पा किये।उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश मे कोरोना जैसी घातक बीमारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।पर हरिद्वार के सांसद ने केंद्र में मंत्री होने के बावजूद भी हरिद्वार जिले के लोगो की कोई सुध नही ली और ना ही उनके किसी प्रतिनिधि ने किसी व्यक्ति की कोई मदद की जबकि उनके प्रतिनिधि पूरे संसदीय क्षेत्र में जगह जगह बिखरे हुए हैं।युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष अब्दुल समद ने कहा कि हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें लाखों वोट की संख्या से जीता कर संसद तक भेजने का काम किया पर बावजूद उसके उन्होंने एक बार भी यहाँ के लोगो की ना तो समस्या सुनी और ना ही उनसे मिले ,,जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..