श्रीलंका टापू पहुची प्रशासन की टीम

(GKM news) हल्द्वानी -नैनीताल जिले के लालकुआ तहसील से 15 किलोमीटर दूर गौला नदी के दूसरे छोर पर स्थित श्रीलंका टापू में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दलबल के साथ पहुंची, जहां रहने वाले 40 परिवारों का मानसून सीजन में देश दुनिया से संपर्क कट जाता है। लिहाजा प्रशासन ने यहां अगले 3 महीने का राशन और दवाइयां सहित जरूरी सामान मुहैया कराया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा एक अस्थाई हेलीपैड भी बनाया गया, ताकि विषम परिस्थितियों में लोगों को यहां से निकाला जा सके। क्योंकि गौला नदी से चारों तरफ से घिरे इस टापू में भीषण बरसात में कटाव होने लगता है नदी के बीचों-बीच होने की वजह से यहां किसी बिजली पानी सड़क किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है लिहाजा प्रशासन ने अगले 3 महीने का रसद खाद्यान्न और जरूरी दवाइयां मुहैया कराई हैं साथ ही श्रीलंका टापू वासियों का मेडिकल चेकअप भी किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी
आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा की नवीन टीम _तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..