Ad

रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रामनगर की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। इसी कड़ी में राहुल सिंह दरम्वाल ने छोई स्थित हनुमान धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों युवा मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा और क्षेत्र के विकास के लिए साथ देने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठाते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने नेशनल मीडिया को अलविदा कहकर पूरा समय समाजसेवा को देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रामनगर में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने वन ग्रामों की समस्याओं, मानव-वन्यजीव संघर्ष, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान, युवाओं के रोजगार और खेल सुविधाओं पर काम करने की बात कही। साथ ही नशामुक्त और अपराधमुक्त रामनगर बनाने का संकल्प भी जताया।

दरम्वाल ने जनता से ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने की अपील की, जो हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *