मलकुलमौत(यमराज) बना ट्रैचिंग ग्राउंड का धुआं,बेगुनाहो की जा रही जाने, सुमित ह्रदयेश ने जताया दुख, निगम को बताया जिम्मेदार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ ) जहाँ एक ओर हल्द्वानी के गौलापार में निगम के द्वारा बनाये गए ट्रंचिंग ग्राउंड में गंदगी के कारण वहां पास ही में स्थित इंद्रा नगर के लोगो का जीना मुश्किल होता जा रहा है तो वही अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष, डॉ श्रीमती इंदिरा ह्रदेश के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व हल्द्वानी मंडी के अध्यक्ष, सुमित ह्रदेश ने नगर निगम की कार्य गुजरी पर सवाल उठाए है,

जिसको लेकर सुमित ह्रदेश, हाल ही में ट्रंचिंग ग्राउंड से उठने वाले जहरीले धुँए के कारण बीमार हुए इंद्रा नगर निवासी, कमर हुसैन की मौत हो जाने पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुचे और पीड़ित परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता भी प्रदान की । सुमित ह्रदेश ने हल्द्वानी नगर निगम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि, नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड को अभी तक कही और शिफ्ट नही किया है, जबकि अब ट्रंचिंग ग्राउंड के कारण यहाँ आसपास के छेत्रो में रहने वाले लोगो को इस के कारण गंभीर बीमारीया होने लगी है और अब तक 2 मौत भी हो चुकी है, लेकिन फिर भी निगम की आँखे नही खुली है, जो बहुत ही शर्मनाक बात है ।मलकुलमौत(यमराज) बना ट्रैचिंग ग्राउंड का धुआं,बेगुनाहो की जा रही जाने, सुमित ह्रदयेश ने जताया दुख, निगम को बताया जिम्मेदार।

बयान – सुमित ह्रदेश, सदस्य, एआईसीसी ।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page