भोजन माताओं का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सामने रखी 7 मांगे…

उधमसिंह नगर काशीपुर (GKM न्यूज़ अज़हर मलिक) काशीपुर में अपनी मांगों को लेकर भोजन माता संघ की महिलाओं ने पंत पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। बात दे कि उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील भोजन उपलब्ध करवाने के लिए भोजन माताओ को रखा गया है। भोजन बनाने के साथ साथ भोजन माताओ से अन्य काम भी करवाये जा रहे है। जिससे आक्रोशित होकर भोजन माता काशीपुर के पंत पार्क में एकत्र हुई। जहा भोजन माताओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान भोजन माताओ ने प्रदेश सरकार से भोजन माताओ को स्थायी, 18000 मासिक वेतन, स्वास्थ्य बीमा योजना उपब्ध करवाने, भोजन बनाने के अलावा कोई अन्य कार्य न कराए जाने समेत 7 मांगे रखी। इस दौरान भोजन माताओ ने कहा कि उत्तराखंड में भोजन माताओ का शोषण किया जा रहा है। जिसके लिए भोजन माता शिक्षा मंत्री से भी मिल चुकी है, लेकिन भोजन माताओ की मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भोजन माताओ की मांगों को पूरा नही किया गया तो देहरादून में प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।
बयान : रजनी जोशी …………. महामंत्री, भोजनमाता संगठन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि