पुलिस की अनोखी पहल : यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों को दिया गुलाब का फूल…


रानीखेत (GKM news ) रानीखेत पुलिस द्वारा अनोखे तरीके से 31वाॅ सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन करने वालों को प्रमाण पत्र व नियमों का पालन नहीं करने वालों को गुलाब का फूल दिया गया। जिससे नियमों का पालन नहीं करने वाले बाईक सवारों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। रानीखेत में पुलिस ने एसएसआई बसन्ती आर्या के नेतृत्व में नियमों का पालन करने की अपील की तथा नागरिकों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया। एसएसआई बसन्ती आर्या ने बताया कि 31वाॅ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हैलमेट पहन रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। लेकिन जो लोग हैलमेट नहीं पहन रहे हैं उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं ताकि वो भविष्य में हैलमेंट का प्रयोग करें।
बयान- बसन्ती आर्या (एसएसआई)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…