नैनीताल : नैनी झील में मिला शव..

नैनीताल (GKM news) नैनी झील में लाशों का मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.आज सवेरे फिर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि झील में एक अज्ञात शव है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को झील से बाहर निकाला और शव की जेब में मिले पैन कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार निवासी तल्लीताल कृष्णापुर के रूप में हुई, जो कल शाम 7:30 बजे से लापता था. वहीं शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विनोद कुमार नैनीताल के एक होटल में मैनेजर का काम करता था जब वह कल शाम अपने घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी और साले ने उसकी खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद आज विनोद का शव नैनी झील में मिला है। वही विनोद के शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. विनोद अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बच्चे और मां को रोते बिलखता छोड़ गए हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम