देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात : पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून जिले की कालसी तहसील के कचटा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार के लोग दहशत में हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज की शादी करीब पांच साल पहले 23 वर्षीय नीलम से हुई थी। शुरुआती वर्षों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में उनके बीच अक्सर विवाद होने लगे। बुधवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मनोज ने घर में रखे धारदार हथियार पाठल (दराती) से नीलम पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाकर वहां से जाने को कहा। इसके बाद उसने नीलम पर दोबारा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को आंगन में छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम कालसी प्रेम लाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फरार आरोपी मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *