दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत…

उधमसिंह नगर सुल्तानपुर पट्टी (GKM न्यूज़ अज़हर मलिक) उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। दुर्घटना के दौरान डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर छोरी रोड स्थित एक स्टोन क्रेशर के पास ट्रैक्टर ट्राली और डंपर आमने सामने टकरा गए। टक्कर के बाद डंपर ओर ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों खाई में गिर गए। जिसमे चालक रामपुर निवासी फिरासत अली की डंपर के केबिन में फसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला। जिसके उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बयान : दीपक कौशिक ….. चौकी इंचार्ज, सुल्तानपुर पट्टी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..