दक्षिणी अफ्रीका की तर्ज पर रामनगर में कराई जाऐगी..टाइगर सफारी…देखे वीडियों..

रामनगर नैनीताल (GKM news मौं. उस्मान ) रामनगर में अब दक्षिण अफ्रीका की तर्ज पर टाइगर सफारी कराई जायेगी। यहां फांटों के पास 100 वर्ग हैक्टेयर क्षेत्रफल पर टाइगर सफारी बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें जू के विपरीत जानवर खुले मे घूमेंगे, और पर्यटक बंद गाडियों में यहां के टाइगर का दीदार करेंगे।
जिसमें टाइगर देखने की गारंटी होगी। इसके लिए तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारी प्रस्ताव बनाकर सेन्ट्रल जू आँथोरिटी को भेज रहे हैं। यह टाइगर सफारी इस फाँरेस्ट डिवीजन के फांटों के पास बनाया जाना है। जो काँर्बेट नेशनल पार्क से लगा हुआ है।
इसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष मे पकडे गये टाइगर और वन्यजीवों के साथ ही घायल और बीमार मिले वन्यजीवों को उपचार के बाद यहां रखा जायेगा। जिससे यह वन्यजीव स्वच्छंद मे रह सकेंगे, और सरकार को रेवन्यू भी मिल सकेगा। जबकि अभी ऐसे वन्यजीवों को जू भेजा जाता है।
बयान- हिमांशु बागरी (डीएफओ, तराई-पश्चिमी वन प्रभाग)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर