तीसरी आँख का कमाल, कानून तोड़ने वाले बेहाल।

उधमसिंह नगर के खटीमा{ GKM news} मे तीसरी आँख एक सरदर्द सी बन गई है , यातायात नियम को ताक पर रख क्र चलने वाले ट्रैफिक पुलिस पर अपनी ऊपरी पहुंच का रौब जमाने वाले, चेकिंग होती देख बेतहाशा गाड़ी को उड़नछू करनर वालो की अब ख़ैर नहीं, क्युकी उनके सभी दाव पेच चलने से रहे , क्या किया खटीमा पुलिस ने ऐसा ,आप खुद देखिये वीडियो में.एक रिपोर्ट
सीमान्त खटीमा में बिना चेकिंग के भी हो रहे चालान, पिछले एक महीने में मोबाइल एस एम एस द्वारा 1500 के करीब लोगो के घरों में पहुचे चालान।तीसरी आंख कर रही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो की निगहबानी…
सीमान्त खटीमा में अब तीसरी आँख ट्रैफिक नियमो का पालन कराने में पुलिस की सहायक हो रही है। दरसअल एक माह पहले खटीमा के मुख्य चौराहे व कंजाबाग चौराहों में पुलिस द्वारा हाई डेफनेशन कैमरे(पी टी जेट कैमरे) लगाए गए थे। जो कि लगातार ट्रेफिंक नियम तोड़ने वाले दुपहिया व अन्य वाहनों को कैप्चर करने का काम कर रहे है। कोतवाली में बने कंट्रोल रूम से ट्रेफिक नियम का उलंघन करने वाले लगभग 1500 वाहनों के ई चालन इन कैमरे की वजह से अभी तक खटीमा पुलिस ने किए है। खटीमा नगर में इन कैमरों के लगने की वजह से जंहा अब अधिकतर दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने लगे है। वही दुर्घटनाओं का भी ग्राफ कम हुआ है। वही खटीमा पुलिस भी जंहा अब तक पिछले एक माह में 1500 ई चालान किये जाने की बात कह रही है। वही आमजनता से ट्रेफिक नियमो का पालन करने का भी सन्देश दे रही है। फिलहाल तकनीकी के सहारे ही सही लेकिन सीमान्त के लोग तीसरी आंख के चालान के डर से हेलमेट पहनने लगे है।
बयान – देवेंद्र गौरव, एस एस आई, कोतवाली खटीमा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने