तल्लीताल में घुरूड़ का शव मिलने मचा हड़कंप..देखे वीडियों

हल्द्वानी (GKM news समीर शाह ) नैनीझील से एक घुरुड का शव मिलने से सनसनी फैल गई । वन विभाग की टीम ने हिरन प्रजाति के वन्यजीव के शव को झील से निकालकर अपने कब्जे में लिया । नैनीझील में तल्लीताल चर्च किनारे नाविकों ने एक वन्यजीव को झील में मृत तैरते हुए देखा । नाविकों और होटल गाइडों ने इसकी जानकारी सीधे वन विभाग को दी । जानकारी के अनुसार बीते रोज एक घुरुड जंगल से भागता हुआ मॉल रोड की तरफ आ गया ।
घुरुड के पीछे कई आवारा कुत्ते थे, जिसके कारण वो अपनी जान बचाने के लिए झील में कूद गया । लगभग एक वर्ष के युवा नर का पैर झील में काई और झाड़ियों में फंस गया । घुरुड पानी से बाहर नहीं निकल सका जिसके कारण उसकी मौत हो गई । आज सवेरे जब एक जागरूक युवक ने घुरुड को झील में मृत अवस्था में देखा तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी । वन विभाग की टीम ने झील से घुरुड के शव को निकाला और पोस्ट मोर्टेम के लिए रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेज दिया । घुरुड शिड्यूल दो में संरक्षित माना जाता है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने