Ad

जंगली हाथी का दिखा रोध्ररूप, जमकर मचाया उत्पात..सहमें स्थानीय लोग, पहुंचे जंगलात अधिकारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल रामनगर ( GKM news मौं. उस्मान ) रामनगर के NH121 का उत्पाती हाथी वन महकमे के हाथ नही लग रहा है। विभाग ने इस हाथी को ट्रेंक्यूलाइज कर इसमे रेडियो कॉलर लगाना है। लेकिन हाथी विभाग को चकमा देकर रफूचक्कर हो जा रहा है। इस हाथी की अंतिम लोकेशन मरचूला में थी। विभाग के कर्मचारियों ने इसे देख भी लिया। उसके बाद पशु चिकित्सक के साथ पहुंची ट्रेंक्यूलाइज टीम बहुत देर तक करीब आने का इंतज़ार करती रही। साथ ही हाथी के समतल स्थान पर आना भी जरूरी था। लेकिन हाथी विभाग के सारे प्रयासों पर पानी फेरता हुआ वहां से निकल लिया। और टीम हाथ मलती रह गई।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *