Ad

इटली से लौटी महिला की स्वस्थ विभाग ने की जांच उत्तराखण्ड का मामला..देखे वीडियों….

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

सितारगंज उधमसिंह नगर (GKM news ) उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज ब्लॉक के बिज़्टी गांव में कोरोना संदिग्ध मिलने से मचा हड़कंप। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना संदिग्ध के घर पहुंची। कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजा। विश्व के कई देशों में फैले कोरोना वायरस के चलते समूचे प्रदेश में भय व असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वही आज सितारगंज ब्लॉक के बिज़्टी गांव में कोरोना संदिग्ध का मामला सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTSAd

आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोरोना संदिग्ध के घर पहुंची। जहां कोरोना संदिग्ध 22 वर्षीय मनप्रीत कौर का प्रारंभिक परीक्षण किया गया साथ ही उनका सैंपल लेकर लैब भेजा गया। वहीं कोरोना संदिग्ध मनप्रीत कौर का स्वास्थ्य परीक्षण करने गई टीम के डॉक्टर अविनाश खन्ना नेे बताया युवती को 15 दिन तक घर मे रहने की सलाह दी गयी है। साथ ही उनके घर वालो को स्वास्थ्य विभाग के नंबर उपलब्ध करा दिए गए है।

और सुबह-शाम हमारे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसकी देख रेख की जायेगी। फिलहाल युवती में अभी तक किसी प्रकार से भी कोरोना के लक्षण नही दिखाई दे रहे है। 22 वर्षीय मनप्रीत कौर बिजटी गांव निवासी करनेल सिंह की पुत्री है। जो इटली के ग्रीस शहर से घूमते हुए कल सुबह सितारगंज स्थित अपने घर पहुंची है। मनप्रीत कौर को खांसी जुकाम की शिकायत थी जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका परीक्षण किया गया।

बयान- डॉ अविनाश खन्ना कोरोना संदिग्ध का चेकअप करने की टीम के डॉक्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *