काठगोदाम के पास में दर्दनाक हादसा…. कार खाई में गिरी 3 की मौत

हल्द्वानी (GKM news ) काठगोदाम के पास अमृतपुर क्षेत्र में देर रात बारात से आ रही एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई जिसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अमृतपुर क्षेत्र में किसी बारात से शामिल होकर कालाढूंगी बजनियाहल्दु के चार युवक वापस आ रहे थे तो रास्ते में एक ट्रक में से बचने के लिए ऑल्टो चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिससे वह खाई में गिर गई। तीनों मृतकों की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हाउस में रखा गया है।
बयान–सुनील कुमार मीणा, एसएसपी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल